नई दिल्ली : सोने-चांदी के दाम में आज यानी 13 अगस्त को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 387 रुपए बढ़कर 1,00,057 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 99,670 रुपए पर था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
वहीं चांदी की कीमत आज 1,537 रुपए बढ़कर होकर 1,14,850 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,13,313 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,015,00 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,050
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,350 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,900
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,015,00 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,900
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,350 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,900
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,400और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,950
सोना इस साल अब तक ₹23,508 महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,895 रुपए बढ़कर 1,00,057 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 28,833 रुपए बढ़कर 1,14,850 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।



