नई दिल्ली : सोने-चांदी के दाम आज यानी 9 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 1,106 रुपए बढ़कर 1,09,143 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोना 1,08,037 रुपए पर था। वहीं, चांदी 276 रुपए बढ़कर 1,24,689 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,24,413 रुपए थी।
वहीं, इस महीने यानी सितंबर में ही सोना 6,755 रुपए महंगा हो चुका है। 31 अगस्त को ये 1,02,388 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत इस दौरान 7,117 रुपए बढ़ी है। 31 अगस्त को ये 1,17,572 रुपए पर थी।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,440 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,250
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,100
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,290 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,100
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,730 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,500
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,340 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,150
इस साल सोना ₹33,000 और चांदी ₹39,000 महंगी हुई
- इस साल अब तक सोने की कीमत 32,981 रुपए (40%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,09,143 रुपए का हो गया है।
- चांदी का भाव भी इस दौरान 38,672 रुपए (43%) बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,24,689 रुपए प्रति किलो हो गई है।
सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण
- वैश्विक अनिश्चितता: ट्रम्प के टैरिफ प्लान और व्यापार युद्ध के डर से निवेशक सोने को सुरक्षित मानकर खरीद रहे हैं।
- केंद्रीय बैंकों की खरीद: चीन और रूस जैसे देश बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे मांग बढ़ी है।
- युद्ध और तनाव: रूस-यूक्रेन के युद्ध खत्म न होने से अस्थिरता से लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।
- महंगाई और कम ब्याज दरें: मुद्रास्फीति के डर और फेडरल रिजर्व की कम ब्याज दरों से सोना आकर्षक हो गया है।
- डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट: डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के चलते भी सोना महंगा हो रहा है।
इस साल ₹1 लाख 10 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 10 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 35 हजार रुपए तक जा सकती है।



