दतिया: मुरैना में दंपती से 5 हजार रुपए और करधौनी की लूट की गई। पति के सीने में गोली भी मार दी, उसकी हालत गंभीर है। ग्वालियर रेफर किया गया है। आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। मामला रविवार रात की है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दिनारा रोड स्थित चोपरा गांव के पास रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
कुम्हेड़ी गांव निवासी प्रद्युम्न अहिरवार (23) अपनी पत्नी खुशबू के साथ उद्गुवां गांव से लौट रहा था। चोपरा गांव के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर कट्टे से हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले कट्टे की नोक पर महिला से करधोनी और 5 हजार रुपये नकद लूटे। जब प्रद्युम्न ने विरोध किया, तो उसके सीने में गोली मार दी।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सुनील बनौलिया ने बताया कि, आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।



