Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeहरियाणाशराब की लत ने पिता को बनाया हत्यारा:जहर मिलाकर 2 बच्चों को...

शराब की लत ने पिता को बनाया हत्यारा:जहर मिलाकर 2 बच्चों को दी कोल्डड्रिंक, तीनों की मौत

फरीदाबाद: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर में दो बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मारने और पिता द्वारा खुद भी सुसाइड करने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पता चला है कि, शराब की लत ने पिता को अपने बच्चों का हत्यारा बना दिया। पुलिस का मानना है कि शराब की लत की वजह से उसका किसी के साथ कोई संपर्क नहीं था। मृतक ने कोल्ड ड्रिंक में कौन सा जहर मिलाया था अभी तक इसका कोई पता नहीं चला है।

पुलिस ने मौके से मिली कोल्ड ड्रिंक की बोतल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा कि कौन सा जहर मिलाया गया था।

क्या है पूरा मामला

रोशन नगर में रहने वाला निजाम (34) किराए पर ऑटो चलाने का काम करता था। निजाम मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था। रोशन नगर में वह किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। निजाम यहां पर अपने बेटे दिलशाद (12) और बेटी सायमा (11) रहता था। निजाम के दोनों बच्चे एक निजी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ रहे थे। निजाम की पत्नी खुशी (32) करीब तीन महीने पहले निजाम की शराब की लत से परेशान होकर कमरा छोड़कर लक्कड़पुर में अपनी बहन के पास रहने लगी थी। क्योंकि निजाम रोजाना शराब के नशे में खुशी के साथ मारपीट करता था। पत्नी के जाने के बाद से निजाम और भी ज्यादा शराब पीने लगा था।

शनिवार (26) जुलाई को निजाम रात करीब 9 बजे घर पहुंचा। वह अपने साथ कोल्ड ड्रिंक लेकर गया था। बताया जा रहा है कि जिस समय निजाम घर पहुंचा उस समय भी उसने शराब का सेवन किया हुआ था। निजाम ने पहले बच्चों को जहर मिली हुई कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उसके बाद खुद भी पी ली।

कुछ देर बाद जब बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी तो वह कमरे से बाहर भाग निकले और पड़ोसियों को बताया कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद से उनका दम घुट रहा है। जिसके बाद पड़ोसियों ने कमरे में जाकर देखा तो निजाम के मुंह से झाग निकल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी और दोनों बच्चों सहित निजाम को सेक्टर 21 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई।

शराब की लत ने तोड़ा सबसे संपर्क

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि निजाम शराब का रोजाना सेवन करता था। इसी के कारण उसकी पत्नी उसको छोड़कर चली गई थी। शराब के चलते उसका किसी भी रिश्तेदार और परिवार में कोई संबंध नहीं रहा था। शराब पीने के चलते अक्सर पड़ोसियों के साथ भी उसकी कहासुनी होती थी। इसलिए पड़ोसी भी निजाम से कोई मतलब नहीं रखते थे। ऐसा माना जा रहा है कि अकेला रहने के तनाव में और भी ज्यादा शराब पी रहा था।

पुलिस कर रही जांच

पल्ला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक निजाम की पत्नी खुशी की शिकायत पर मृतक निजाम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी पुलिस इस घटना के पीछे छिपे दूसरे कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments