Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडावेयरहाउस की सुरक्षा को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का...

वेयरहाउस की सुरक्षा को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से किया जाए पालन : डीएम

गौतमबुद्ध नगर : डीएम मनीष कुमार वर्मा ने आज सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट परिसर सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में बनाए गए ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने वेयरहाउस के सील पैक ताले खुलवाए।


डीएन ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रखरखाव की स्थिति की जांच की। वेयरहाउस में लगी सीसीटीवी कैमरों की कार्य प्रणाली, कंट्रोल रूम और कक्षवार बिजली आपूर्ति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। इस दौरान जिलाधिकारी ने खिड़कियों और रोशनदान की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा में लगे अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।
वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार तथा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments