कानपुर: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर में 1 जुलाई से निशुल्क रोग आधारित योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने 19 जून को एक योग की ओपीडी का उद्घाटन किया था, जिसमें मरीजों का आना प्रारंभ हो चुका है।
रजिस्ट्रेशन कराना होगा अनिवार्य
ओपीडी के संचालक डॉ. राम किशोर ने बताया की 1 जुलाई से प्रमुख रूप से मधुमेह, मोटापा, थायराइड, अर्थराइटिस, अस्थमा, उच्च रक्तचाप, निम्न रक्तचाप, सर्वाइकल स्पॉडलाइटिस इन सभी बीमारियों पर आधारित योग शिविर प्रारंभ होंगें, जिनके रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। शहर के लोगों में “रोग आधारित योग’’ को लेकर के बड़ी ही उत्सुकता है, क्योंकि सामान्यता योग केन्द्रों और पार्कों में एक सामान्य योग कराया जाता है।
योग शिविर की ये होगी विशेषता
ओपीडी में योग के कुशल अनुभवी योगाचार्य और योग विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रामकिशोर द्वारा सभी कक्षाओं का संचालन होगा। डॉ. रामकिशोर योग विषय से ही परास्नातक, यूजीसी नेट और पीएचडी कर चुके हैं। लगभग 30 वर्ष का योग क्षेत्र का अनुभव है।
सियाचिन जैसे जगहों पर योग सीखा
डीआरडीओ जैसी संस्था में रहकर देश की वायुसेना और थलसेना को सियाचिन ग्लेशियर जैसे दुर्गम स्थानों में सेना के मध्य रहकर योग सीखा चुके हैं। जुलाई माह का प्रथम बैंच पूरी तरह से लर्निंग बैच होगा, जिसमें स्टेप बाय स्टेप रोगी की उम्र, शारीरिक क्षमता और अभ्यास के क्रम आदि को ध्यान में रखते हुए योग के अभ्यासों को चरण बद्ध तरीके से सिखाया जाएगा।
इस कारण नए रोगियों का बीच में प्रवेश नहीं मिलेगा। नियमित अभ्यासी 30 दिन में योग के प्रभाव को अनुभव करेंगे। अभ्यास पूर्व और 30 दिन के अभ्यास के बाद प्रतिभागियों को बीमारी से संबंधित अपनी जांचे भी करानी होगी। कैसे होगा पंजीयन
योग ओपीडी नियमित सोमवार से शनिवार सुबह 7ः30 से 10ः खुलती है। यहां पर इसी समय पर आकर अपना पंजीयन कराया जा सकता है।



