Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा सत्र के दौरान सीएम से मिली लखनऊ की श्रद्धा:6 महीने पहले...

विधानसभा सत्र के दौरान सीएम से मिली लखनऊ की श्रद्धा:6 महीने पहले अपनी स्कूल की सड़क बनाने के लिए दिया था मुख्यमंत्री को लेटर

लखनऊ : विधानसभा परिसर में गुरुवार को एक भावुक नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के गुडंबा निवासी टेंडर हार्ट स्कूल की छात्रा श्रद्धा सिंह ठाकुर से मिले। मुख्यमंत्री ने उसे स्नेहपूर्वक दुलारा और हालचाल पूछा। श्रद्धा जनवरी में अपने स्कूल के पास सड़क निर्माण की गुहार लेकर मुख्यमंत्री से मिली थी। अब सड़क बनने के बाद वह पिता सत्येंद्र सिंह ठाकुर के साथ विशेष तौर पर धन्यवाद देने पहुंची थी।

26 जनवरी को रखी थी मांग, छह महीने में पूरी हुई

श्रद्धा ने बताया कि वह मड़ियांव थाना, कुर्सी रोड क्षेत्र की रहने वाली है। 26 जनवरी को उसने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर स्कूल के रास्ते की बदहाल स्थिति का जिक्र किया था। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से छात्रों को भारी परेशानी होती थी। उसने कहा, “मुख्यमंत्री जी ने छह महीने के भीतर ही हमारी सड़क बनवा दी। आज मैं उनका आशीर्वाद लेने और धन्यवाद कहने आई हूं।”

मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद, स्वतंत्रता दिवस पर बुलाया

श्रद्धा के पिता सत्येंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बेटी की पहल पर ही सड़क बनी। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी ने हमारी बच्ची को आशीर्वाद दिया और हमें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित भी किया है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments