Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराजस्थानवाड़ी-रींगस और जयपुर-भिवानी रूट पर जुलाई में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

वाड़ी-रींगस और जयपुर-भिवानी रूट पर जुलाई में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेवाड़ी-रींगस रूट वाली ट्रेन में 8 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड कोच समेत 10 डिब्बे होंगे

नीमकाथाना: रेलवे ने खाटूश्याम के श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेवाड़ी-रींगस रूट पर जुलाई में 11 ट्रिप होंगे। ट्रेन संख्या 09637 रेवाड़ी से दोपहर 11:45 बजे चलकर रींगस 2:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09638 रींगस से 3:05 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस ट्रेन में 8 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड कोच सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

जयपुर-भिवानी रूट पर पूरे जुलाई महीने में 31 ट्रिप होंगे। ट्रेन संख्या 09733 जयपुर से सुबह 7 बजे चलकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09734 भिवानी से शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 9 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड कोच सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।

दोनों ट्रेनें नीमकाथाना सहित रास्ते के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। रेवाड़ी-रींगस रूट पर कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, मांवडा जैसे स्टेशनों पर ठहराव होगा। जयपुर-भिवानी रूट पर ढेहर का बालाजी, चौमू सामोद, गोविंदगढ़, रींगस, नारनौल, रेवाड़ी जैसे स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments