Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरलोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस का दूसरा दिन:शाह भाषण देंगे; वोटर...

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस का दूसरा दिन:शाह भाषण देंगे; वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ सदन के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन

नई दिल्ली : लोकसभा में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ऑपरेशन सिंदूर पर बहस होगी। दोपहर 12 बजे गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। PM मोदी आज शाम समापन भाषण देंगे। हालांकि वे किस सदन में बात रखेंगे यह फिलहाल साफ नहीं है।

मंगलवार सुबह भी विपक्ष ने वोटर वेरिफिकेशन के मुद्दे को लेकर संसद के मकर द्वार के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसद हाथ में पोस्टर लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की चर्चा 28 जुलाई की दोपहर 2 बजे से देर रात 12:52 बजे तक चली थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बहस की शुरुआत की थी। विपक्ष की तरफ से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई ने बहस की शुरुआत की थी। केंद्र की तरफ से राजनाथ सिंह के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा, अनुराग ठाकुर, JDU सांसद ललन सिंह सहित कई नेताओं ने सरकार का पक्ष रखा था।

विदेश मंत्री का दावा- ट्रम्प और PM मोदी के बीच बातचीत नहीं हुई

सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावों पर विदेश मंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल से 17 जून तक ट्रम्प और PM मोदी के बीच बातचीत नहीं हुई। न ही, भारत की अमेरिका से व्यापार पर चर्चा हुई।

विपक्ष की तरफ से, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, दीपेंद्र हुड्डा, प्रणीति शिंदे, NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले, TMC सांसद कल्याण बनर्जी और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी सहित कई नेताओं ने सरकार को घेरा।

गोगोई ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति 26 बार कह चुके हैं कि उन्होंने सीजफायर करवाया। PM मोदी बताइए, अगर पाकिस्तान अपने घुटने टेकने के लिए तैयार था, तो आपने किसके सामने सरेंडर किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments