Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeकोलकातालॉ कालेज में छात्रा से गैंगरेप:गार्ड रूम में हुई वारदात, 3 आरोपी...

लॉ कालेज में छात्रा से गैंगरेप:गार्ड रूम में हुई वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार; भाजपा का दावा- एक आरोपी TMC से जुड़ा

कोलकाता : कोलकाता में लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया है। घटना 25 जून की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का नाम मनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) है।

इन तीनों को साउथ 24 परगना के अलीपुर ACMJ कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच के लिए आरोपियों से पूछताछ जरूरी है। पीड़िता की मेडिकल जांच और बयान की प्रक्रिया भी चल रही है।

भाजपा ने एक आरोपी मनोजीत मिश्रा के तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने का आरोप लगाया है।

2 पूर्व और एक वर्तमान छात्र शामिल

यह वारदात कॉलेज कैंपस में बुधवार शाम 7:30 बजे से रात 8:50 बजे के बीच हुई। गिरफ्तार आरोपियों में दो वर्तमान छात्र और एक पूर्व छात्र शामिल है।

दो आरोपी मोनोजित मिश्रा और जैब अहमद को 26 जून को शाम 7:20 और 7:35 बजे के बीच सिद्धार्थ शंकर राय शिशु उद्यान के पास से पकड़ा गया। दोनों के मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

तीसरे आरोपी प्रमित मुखर्जी को 27 जून की रात 12:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया और उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

महिला आयोग ने कहा- जांच समय से पूरी हो

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कोलकाता गैंगरेप मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। NCW की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा- इस घटना की तुरंत और तय समय में जांच की जाए। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।

साथ ही कहा कि पीड़िता को मेडिकल, मानसिक और कानूनी मदद दी जाए। भारतीय न्याय संहिता की धारा 396 के तहत मुआवजा भी दिया जाए। आयोग ने तीन दिनों के अंदर इस मामले में की गई कार्रवाई की डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments