Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बस की स्टेयरिंग फेल, 5 की मौत

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बस की स्टेयरिंग फेल, 5 की मौत

जौनपुर में बेकाबू होकर दो बार पलटी, यात्री उछलकर सड़क पर गिरे
जौनपुर। जौनपुर में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्टेयरिंग फेल होने से तेज रफ्तार बस ओवरब्रिज पर पलट गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
बस बदलापुर से जौनपुर जा रही थी। बस की रफ्तार करीब 80 किमी प्रति घंटे थी, तभी अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। बस बेकाबू होकर दो बार पलटी खाते हुए बीच सड़क पर पलट गई। सवारियां छिटककर सड़क पर गिर पड़ीं। कुछ लोग बस के अंदर फंस गए।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस के नीचे दबे और अंदर फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ष्ठरू-स्क्क मौके पर पहुंच गए। क्रेन मंगवाकर बस को सीधा कराया।
घायलों को नौपेड़वा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 5 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। 5 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा सुबह 9 बजे बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के पास ओवरब्रिज पर हुआ। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

महिला की मौत, पति और दो नाती घायल
मृतकों की पहचान नेमा देवी (60), बस कंडक्टर कालीचरण (36), सुशीला यादव (55), संध्या देवी के रूप में हुई है। एक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। नेमा देवी के साथ उनके पति परदेसी गौड़ और उनके दो नाती- अभिनव (7) और नैतिक (14) भी थे। तीनों को हल्की चोट आई है।
नेमा देवी के पति परदेसी गौड़ ने बताया- मैं पत्नी और दो नाती के साथ सीताकला से ससुराल केराकत जा रहा था। शंभूगंज के पास बस बेकाबू होकर पलट गई और हादसा हो गया। ड्राइवर की लापरवाही और ओवर स्पीड की वजह से हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments