Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeहरियाणारोहतक में ऑनर किलिंग, बहन की 5 गोलियां मारकर हत्या

रोहतक में ऑनर किलिंग, बहन की 5 गोलियां मारकर हत्या

लव मैरिज की थी, देवर घायल, पति घर न होने से बचा
रोहतक। हरियाणा के रोहतक में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज करने से गुस्साए भाई ने 5 गोलियां मारकर बहन की हत्या कर दी। देवर बचाने आया तो उसकी छाती में भी गोली मार दी गई।
वहीं बहन का पति उस वक्त घर नहीं था, इस वजह से उसकी जान बच गई। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला ने 3 साल पहले गांव के ही युवक से लव मैरिज की थी। पहले वह दूसरी जगह रहती थी।
कुछ महीने पहले ही वह पति के साथ गांव लौटी थी। जिससे उसके मायके वाले बेइज्जती महसूस कर रहे थे। सदर थाना पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया है।
महिला के पति ने अपने साले और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक महिला का 2 साल का बेटा भी है।
इस हत्या से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें हमलावर पिस्टल लहराते हुए घर की तरफ जाते और कत्ल के बाद भागते हुए नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments