Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडारेरा ने 6 नई रिएल स्टेट परियोजना को अप्रूवल दिया:अयोध्या, नोएडा, झांसी,...

रेरा ने 6 नई रिएल स्टेट परियोजना को अप्रूवल दिया:अयोध्या, नोएडा, झांसी, मुरादाबाद, लखनऊ और प्रयागराज में बनेंगी, 176 करोड़ का निवेश होगा

नोएडा | रियल स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने अपनी 186वीं बैठक में 6 नए रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। बैठक की अध्यक्षता यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूस रेड्डी ने की। 6 परियोजनाओं से कुल 176.28 करोड़ का निवेश होगा। इनके माध्यम से कुल 501 नई इकाइयां जिनमें फ्लैट्स और दुकानों (शॉप्स) शामिल होंगी। यह स्वीकृति प्रदेश में रेजिडेंशियल और कामर्शियल इन्फ्रास्ट्रक्चर को और गति देगा।

प्रदेश के इन शहरों में है योजना मंजूर की गई परियोजनाएं अयोध्या, नोएडा, झांसी, मुरादाबाद, लखनऊ और प्रयागराज की है। चेयरमैन ने कहा कि अब रियर स्टेट केवल महानगरों तक नहीं बल्कि अयोध्या और झांसी जैसे तेजी से उभरते शहरों में भी है। इन परियोजनाओं के अंतर्गत बनने वाली 501 नई इकाइयां मध्यम एवं किफायती आवास की मांग को पूरा करने में सहायक होंगी।

निवेश से बढ़ेगा रोजगार इन परियोजनाओं में होने वाला 176.28 करोड़ का निवेश न केवल निर्माण क्षेत्र में, बल्कि सीमेंट, स्टील, पेंट, फर्नीचर, इलेक्ट्रिकल्स, टाइल्स और वित्तीय सेवाओं जैसे सहायक उद्योगों में भी रोज़गार और व्यवसायिक अवसरों को बढ़ावा देगा। इन सभी प्रोजेक्ट रेरा की नजर रहेगी। ताकि समय से प्रोजेक्ट पूरा हो सके और लोगों को उनका आशियाना और दुकान मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments