Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशरेप के आरोपी डॉक्टर को कोर्ट ने किया तलब:इलाज के दौरान किया...

रेप के आरोपी डॉक्टर को कोर्ट ने किया तलब:इलाज के दौरान किया था दुष्कर्म

कानपुर: इलाज के दौरान महिला संग रेप के आरोपी डॉक्टर को न्यायिक मजिस्ट्रेट–9 की कोर्ट ने तलब किया है। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए कि 2 माह के भीतर साक्ष्य संकलन कर, अग्रिम कार्रवाई की जाए। पीड़िता ने वर्ष 2023 में हैलट के मेडिसिन विभाग के तत्कालीन हेड ऑफ डिपार्टमेंट के खिलाफ स्वरूप नगर थाने में रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। जिसके बाद पीड़िता ने प्रोस्टेट दाखिल किया था।

वर्ष 2023 में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

कल्याणपुर थानाक्षेत्र निवासी महिला ने वर्ष 2023 में स्वरूप नगर थाने में हैलट के तत्कालीन मेडिसिन विभाग के HOD डॉ प्रेम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि वह 2018 से डॉक्टर से ब्रेस्ट में गांठ का इलाज करा रही थी। अप्रैल–2022 में वह बहन के साथ सोनोग्राफी कराने आई थी।

रेप के दौरान बनाया था अश्लील वीडियो

सोनोग्राफी के बाद डॉक्टर ने हैलट कैंपस स्थित आवास में बुलाया, जहां पानी में नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश किया। इसके बाद रेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान डॉक्टर ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। पीड़िता का आरोप है कि अश्लील वीडियो दिखा कर डॉक्टर ने उसके साथ कई बार रेप किया। इस दौरान डॉक्टर का झांसी तबादला हो गया।

डीएम से शिकायत के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

कई बार उत्पीड़न के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी बहन को देकर डीएम से मामले से शिकायत की। तत्कालीन डीएम के आदेश पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच के दौरान स्वरूप नगर पुलिस ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। जिस पर पीड़िता ने सीएमएम कोर्ट में प्रोस्टेट दाखिल किया था।

आरोपी ने कहा-पीड़िता कर रही ठगी का प्रयास

जिस पर कोर्ट ने विवेचक के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी करते हुए जांच काकादेव थाने ट्रांसफर कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अमिताभ सिंह चौहान ने बताया कि डॉक्टर ने प्रोटेस्ट के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसमें बताया था कि महिला धमका कर ठगी का प्रयास कर रही है।

अधिवक्ता ने बताया कि मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट–9 प्रफुल्ल उपाध्याय ने दो माह के भीतर साक्ष्य संकलन कर अग्रिम कार्रवाई करने के साथ ही 16 जुलाई को आरोपी डॉक्टर को तलब किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments