Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeहरियाणाराज्यभर से कल फरीदाबाद जाएंगी रोडवेज की 470 बसें:विभाजन विभीषिका दिवस पर...

राज्यभर से कल फरीदाबाद जाएंगी रोडवेज की 470 बसें:विभाजन विभीषिका दिवस पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम; सीएम, केंद्रीय मंत्री समेत कई मंत्री पहुंचेंगे

जींद : हरियाणा के फरीदाबाद में 14 अगस्त को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर से रोडवेज की 470 बसें जाएंगी। इसे लेकर परिवहन विभाग के निदेशक ने सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।

इसके चलते गुरुवार को यात्रियों को सुविधा का सामना करना पड़ सकता है। प्रत्येक डिपो से बसों के अलावा प्राइवेट वाहन फरीदाबाद जाएंगे। विभाजन विभीषिका कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि देश के विभाजन की जिम्मेदार कांग्रेस है और कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए देश का विभाजन करवाया। पीएम मोदी ने हमें अपने पूर्वजों को याद करने का अवसर दिया है।

सीएम नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल होंगे अतिथि

गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में विभाजन के समय पाकिस्तान से आए परिवारों के लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। सभी जिलों से लोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। इनके लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें लोगों को लेकर जाएंगी और वापस छोड़ेंगी।

प्राइवेट वाहनों की भी व्यवस्था

विभिन्न जिलों से फरीदाबाद के लिए 470 बसों के अलावा 1337 प्राइवेट गाड़ियों की भी व्यवस्था की गई है। अनुमान है कि करीब 27 हजार लोग सभी जिलों से फरीदाबाद के कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। लोगों को वहां पहुंचने में किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसके लिए रोडवेज और प्राइवेट गाड़ियां निर्धारित स्टॉपेज पर रेडी रहेंगी।

यात्रियों को होगी सकती है असुविधा

फरीदाबाद में कार्यक्रम में रोडवेज की बसें जाने के बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि प्रत्येक डिपो से 10 से लेकर 20 बसें जाएंगी, जिसके चलते कई रूट मिस होंगे। यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक समेत कई डिपो से तो 20 से 25 बसें भेजी जाएंगी, जिससे बसों की कमी महसूस हो सकती है। जींद रोडवेज बस स्टैंड के डीआई जसमेर ने बताया कि मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद बसों की व्यवस्था करवा दी गई है। विभाग का प्रयास है कि यात्रियों को परेशानी नहीं आए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments