Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयराजस्थान में भारी बारिश, 2 दिन में 18 की मौत

राजस्थान में भारी बारिश, 2 दिन में 18 की मौत

बिहार में बाढ़ के हालात, मुंगेर-गयाजी में पुल बहा; वाराणसी में 84 घाट डूबे
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ। राजस्थान में दो दिन से भारी बारिश जारी है। इससे जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हुई है। जयपुर, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिले के कई निचले इलाकों में 4-5 फीट तक पानी भर गया है। बूंदी में मेज नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
बिहार में तेज बारिश से बाढ़ के हालात हैं। मुंगेर और गयाजी में पुल बह गया है। औरंगाबाद में अटल बिगहा गांव में 500 घर डूब गए हैं। मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर समेत 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।
उत्तर प्रदेश में तेज बारिश जारी है। हाथरस में आधे घंटे में 6 इंच पानी बरसा। राज्य की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना में बाढ़ की स्थिति है। वाराणसी में भी गंगा उफान पर है। 84 घाट पूरी तरह से डूबे हुए हैं। ललितपुर के माताटीला बांध के 18 गेट और गोविंद सागर बांध के 8 गेट खोले गए हैं।
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश जारी है। हिमाचल की 200 और उत्तराखंड की 58 सड़कें लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गई हैं। आज भी दोनों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments