Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयराजस्थान के फतेहपुर-माउंट आबू में पारा 4

राजस्थान के फतेहपुर-माउंट आबू में पारा 4

दिल्ली में घना कोहरा, 129 फ्लाइट कैंसिल; यूपी-बिहार में 6 की मौत, 11 जिलों के स्कूल बंद
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत 8 राज्यों में शनिवार सुबह भीषण सर्दी के साथ घना कोहरा छाया रहा। राजस्थान के सीकर स्थित फतेहपुर और सिरोही के माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मध्य प्रदेश के करीब 20 जिले घने कोहरे से ढके रहे। इसके कारण दिल्ली से भोपाल-इंदौर आने वाली कई ट्रेनें लेट हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण शनिवार को 129 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई है।
यूपी के 50 जिलों में कोहरा छाया रहा। सुबह 9 बजे तक सडक़ों पर सन्नाटा पसरा दिखा। 10 मीटर दूर भी कुछ नहीं दिख रहा था। संभल में घने कोहरे के कारण ट्रक और बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। घने कोहरे के कारण यूपी के 8 जिलों के स्कूलों में 19 और 20 दिसंबर को छुट्टी की गई है।
बिहार के 24 जिलों में कोल्डे के हालात है। पिछले दो दिनों से कई जिलों में धूप नहीं निकली है। सारण, दरभंगा और मुंगेर में स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। अररिया में घने कोहरे की वजह से तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments