संडे मिलाकर 4 दिन लगातार अवकाश, त्योहार से पहले सभी को मिलेगी सैलरी
लखनऊ। यूपी में 17 लाख कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में होली में 3 दिन का अवकाश रहेगा। योगी सरकार ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए।
सरकार ने 2 , 3 और 4 मार्च यानी सोमवार, मंगलवार और बुधवार की छुट्टी का ऐलान किया है। जबकि 1 मार्च को रविवार है। यानी रविवार से बुधवार तक एक साथ 4 दिन की छुट्टी मिलेगी।
28 फरवरी यानी शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया है। यानी, इस दिन सभी विभाग खुले रहेंगे और उनमें काम होगा। आखिरी शनिवार यानी 28 फरवरी के बदले सरकार ने 2 मार्च का अवकाश दिया है।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि भुगतान और अवकाश संबंधी आदेशों के पालन में किसी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी।
योगी का आदेश- होली से पहले सबको सैलरी दी जाए
योगी ने अफसरों को आदेश दिया कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को होली से पहले हर हाल में सैलरी/मानदेय दिया जाए। इनमें आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी भी शामिल हैं।
यूपी में होली की 3 दिन की छुट्टी
RELATED ARTICLES



