Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के 30 शहरों में बारिश, आगरा में मगरमच्छ दौड़ा:बिजनौर में हाईवे...

यूपी के 30 शहरों में बारिश, आगरा में मगरमच्छ दौड़ा:बिजनौर में हाईवे डूबा, गलियां नदी बनीं, मुजफ्फरनगर में मासूम बहा; 24 घंटे में 66% ज्यादा बरसात

उत्तर प्रदेश: यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। लखनऊ समेत 30 शहरों में रविवार सुबह से कहीं तेज कहीं रुक-रुक बारिश हो रही है। बिजनौर में इतनी बारिश हुई कि हाईवे डूब गया। गलियों में नदी जैसा बहाव है। बच्चे नहाते नजर आए। मंडी में सब्जियां बह गईं।

मुजफ्फरनगर में घर के बाहर खेल रहा मासूम नाले में बह गया। यहां बारिश से घुटनों तक पानी भर गया। झांसी में एक घंटे की बारिश में सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया। पुनावली चैकडेम ओवरफ्लो हो गया। यहां रक्सा गांव में सुनहरे रंग के 100-150 मेंढक नजर आए। स्थानीय मान्यता है कि सुनहरे रंग के मेंढक दिखते हैं तो अच्छी बारिश होती है।

आगरा में चंबल नदी से मगरमच्छ निकलकर गांव पहुंच गया। ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो सहम गए। वन विभाग सूचना को दी। वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी में छोड़ा। पीलीभीत में पुल का एक हिस्सा नहर में समा गया। आसपास के लोगों ने की सूचना पर सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

आगरा में चंबल नदी से मगरमच्छ निकलकर गांव में पहुंच गया।

चित्रकूट में बरदहा नदी के पानी में कच्ची सड़क बह गई, जिससे कई गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया। हरदोई में बारिश के पानी में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में प्रदेश 5.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। यह औसत 3.3 मिमी के अनुमान से 66 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, 1 जून से अब तक प्रदेश में 50.5 मिमी बारिश हो चुकी, जो कि सामान्य 45.6 मिमी से 11 प्रतिशत अधिक है।

तस्वीर बिजनौर की। यहां रविवार को बारिश के बाद सड़क पर दो फीट पानी भर गया।

54 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 57 जिलों तक पहुंचा मानसून मौसम विभाग ने आज 54 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 39 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक दानिश ने बताया-मानसून ने 4 दिनों में 57 जिलों को कवर कर लिया है। अब सिर्फ 18 जिले ऐसे हैं, जहां मानसून का सक्रिय होना बाकी है। आज रात तक मानसून पूरे यूपी को कवर कर लेगा। हालांकि, मानसूनी एक्टिविटी के चलते सभी जिलों में बारिश हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments