Armaan Malik: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 3 अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। हालांकि अब यूट्यूबर को अपने और अपने परिवार की जान की चिंता सताने लगी है, जिसके लिए यूट्यूबर ने आर्म्स लाइसेंस रखने की मांग भी की।
हाल ही में अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।और कुछ दिन पहले एक अज्ञात कार ने उनका पीछा भी किया था. उन्होंने और उनकी दूसरी पत्नी, कृतिका मलिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक वीडियो शेयर किया और बताया कि उन्होंने पंजाब पुलिस से अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस जारी करने की अपील की है
अरमान मलिक ने वीडियो में कहा, “मैं पिछले पांच सालों से पंजाब के जीरकपुर में रह रहा हूं और मुझे पिछले कुछ समय से धमकियां मिल रही हैं. इस मामले में एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी है.” उन्होंने अधिकारियों से उनके मामले को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया. जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं. यूट्यूबर ने कहा कि उन्होंने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क किया और कार का नंबर भी दिया. फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई.
उन्होंने आगे कहा, “मैं एक पिता, एक जिम्मेदार नागरिक हूं और मुझे खुद को और अपने बच्चों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है. मेरा विनम्र अनुरोध है कि मुझे हथियार का लाइसेंस दिया जाए, ताकि मैं कम से कम अपना बचाव कर सकूं.



