Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडामेडिकल स्टोरों पर दवाओं की गुणवत्ता मानक अनुरूप रहे, औषधि निरीक्षक अभियान...

मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की गुणवत्ता मानक अनुरूप रहे, औषधि निरीक्षक अभियान चलाकर कर रहे हैं जांच

ईएसआई हॉस्पिटल, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र एवं एक मेडिकल स्टोर से कुल 09 दवाओं के नमूने किए संग्रहित

गौतमबुद्ध नगर: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में जनपद के मेडिकल स्टोर्स पर मानकों के अनुरूप दवाईयों की बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विगत दिवस औषधि निरीक्षक जय सिंह ने ईएसआई हॉस्पिटल नोएडा, आरके मेडिकोज सेक्टर 22 नोएडा एवं प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र नोएडा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ईएसआई हॉस्पिटल सेक्टर 24 नोएडा से निरीक्षण के दौरान 05 दवाओं, आरके मेडिकोज सेक्टर 22 नोएडा से 02 दवाओं तथा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र सेक्टर 22 नोएडा से 02 दवाओं कुल 09 विभिन्न दवाओं के नमूने जांच हेतु संग्रहित किये हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में सभी प्रकार की दवाइयां मानकों एवं गुणवत्ता के साथ सभी मेडिकल स्टोर्स पर बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार अभियान संचालित करते हुए मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments