चंद्रवीर नागर के नेतृत्व में उठाई गईं समाज की अहम मांगें
लखनऊ | विशेष संवाददाता
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रवीर सिंह नागर के नेतृत्व में समाज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर पहुंचा था।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:
• श्री चंद्रवीर सिंह नागर – प्रदेश अध्यक्ष
• अमरजीत चौधरी – प्रदेश संगठन महामंत्री
• चैनपाल प्रधान – प्रदेश महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी
• सुशील अवाना – नोएडा महानगर अध्यक्ष
बैठक में प्रमुख रूप से उठाए गए मुद्दे:
1. गुर्जर महासभा के लिए स्वतंत्र भवन आवंटन
2. ग्राम बीरोंडा में बालक और बालिका महाविद्यालय के लिए भूखंड आबंटन
3. भारतीय सेना में ‘गुर्जर रेजीमेंट’ की स्थापना
4. प्रदेश सरकार व संगठन में गुर्जर समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना
5. तिलपता चौक (ग्रेटर नोएडा) का नाम बदलकर ‘गुर्जर राजा राव उमराव सिंह भाटी चौक’ करना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि समाज की भावनाओं और मांगों का सम्मान करते हुए सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
चंद्रवीर सिंह नागर का नेतृत्व एक नई दिशा की ओर
गुर्जर समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रदेश की सबसे ऊंची सत्ता तक ले जाने में चंद्रवीर नागर की भूमिका बेहद निर्णायक और प्रेरणादायक रही।
उनके नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल सिर्फ मांगें ही नहीं लेकर आया, बल्कि समाज की आकांक्षाओं की गूंज बनकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुँचा।
“हमारे समाज की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री जी ने जो आश्वासन दिया है, उससे हमें सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है,” – चंद्रवीर नागर, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा
तस्वीर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का प्रतिनिधिमंडल – चंद्रवीर नागर व अन्य पदाधिकारी
रिपोर्ट: विशाल इंडिया न्यूज़ ब्यूरो



