Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडामिशन शक्ति 5.0 के तहत “ड्राइविंग माय ड्रीम” : बेटियों को मिला...

मिशन शक्ति 5.0 के तहत “ड्राइविंग माय ड्रीम” : बेटियों को मिला आत्मनिर्भरता की ओर नया मार्ग

गौतम बुद्ध नगर : महिला कल्याण विभाग गौतमबुद्ध नगर द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर के नेतृत्व में आज मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “ड्राइविंग माय ड्रीम” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिवहन विभाग गौतमबुद्ध नगर ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दादरी एवं निठारी की बालिकाओं और महिलाओं को निःशुल्क ड्राइविंग कोर्स एवं लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
परिवहन विभाग से R.I. विनय सिंह एवं उनकी टीम ने उपस्थित बालिकाओं को न केवल ड्राइविंग के नियम बताए, बल्कि सुरक्षित यातायात एवं लाइसेंस प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी साझा की। इस अवसर पर परिवहन विभाग से R.I. विनय सिंह एवं उनकी पूरी टीम, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रिंसिपल शिवांशु शर्मा, यज्ञदेव जी एवं सभी अध्यापकगण, महिला कल्याण विभाग से वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज रिंकी जी, हब टीम से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी जी तथा जेंडर स्पेशलिस्ट सुनीता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सशक्तिकरण की ओर भी प्रेरणादायी प्रयास है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments