Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयमिजोरम में 11 दिन में 626 लैंडस्लाइड, 5 मौतें

मिजोरम में 11 दिन में 626 लैंडस्लाइड, 5 मौतें

असम-मणिपुर में बाढ़ से 8 लाख लोग प्रभावित
नई दिल्ली/भोपाल/इम्फाल5। मानसून की तेज बारिश के बाद मणिपुर में आई बाढ़ से 1.64 लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य में 35 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। करीब 4 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। बीते 4 दिन में 100 से ज्यादा लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। नगालैंड को मणिपुर से जोड़ने वाला हृ॥-2 का 50 मीटर का हिस्सा धंस गया है।
इधर, मिजोरम सरकार ने टूरिस्ट्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि राज्य में 24 मई से तेज बारिश जारी है। ऐसे में 13 जून तक यहां आने से बचें। 24 मई से 3 जून तक 11 दिनों में राज्य में 626 लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।
असम में मंगलवार को बाढ़ से 6 और लोगों की मौत हो गई। यहां लैंडस्लाइड-बाढ़ में मरने वालों आंकड़ा 17 पहुंच गया है। राज्य के 21 जिले के 6.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हैलाकांडी में कटाखाल नदी का जलस्तर सबसे ज्यादा है।
मुंबई में आज सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने कल के लिए चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक मुंबई के कुछ इलाकों में कल गरज के साथ बिजली चमकने, बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मध्य प्रदेश और बिहार में भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। आज दोनों राज्यों में 60 किमी की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। एमपी के 17 और बिहार के 29 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments