समस्त वृद्धाश्रम, ओल्ड एज केयर सेंटर, ओल्ड एज डे केयर सेंटर का पंजीकरण कराना अनिवार्य
बिना पंजीकरण संचालित होते पाए जाने पर नियमानुसार की जाए की कड़ी कार्रवाई: जिला समाज कल्याण अधिकारी
गौतमबुद्ध नगर : जिला समाज कल्याण अधिकारी/वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिकारी गौतम बुद्ध नगर सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में संचालित किये जा रहे समस्त वृद्धाश्रम, ओल्ड ऐज केयर सेन्टर, ओल्ड ऐज डे केयर सेन्टर (केन्द्र/प्रदेश सरकार द्वारा अनुदानित/गैर अनुदानित, स्व० वित्त पोषित) तत्काल अपने संस्था का पंजीकरण उ०प्र० सरकार/समाज कल्याण विभाग की ओल्ड ऐज होम सम्बन्धी वेबसाईट https://oah.upsdc.gov.in पर जाकर अपनी संस्था का पंजीकरण करना सुनिश्चित करें तथा उसकी सूचना समस्त आवश्यक अभिलेखों सहित कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी गौतमबुद्धनगर/वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें। यदि भविष्य में किसी भी संस्था की जांच में यह पाया जाता है कि संस्था द्वारा उपरोक्त वेबसाईट पर संस्था का पंजीकरण नहीं कराया गया है और संस्था अवैध तरीके से संचालित की जा रही है, तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।



