Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeछत्तीसगढ़मां को कुल्हाड़ी से काटा...शव के कई टुकड़े किए:घर में फैला खून;...

मां को कुल्हाड़ी से काटा…शव के कई टुकड़े किए:घर में फैला खून; जशपुर में हत्या के बाद लाश के पास बैठकर गाना गाया

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद शव के कई टुकड़े कर दिए। हालांकि, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह पूरी घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम गुला बाई और आरोपी का नाम जीत राम यादव है। सोमवार सुबह बेटे ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। फिर शव के पास बैठकर गाना गाने लगा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दी पुलिस को जानकारी

हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद पुलिस को मामले को मामले की जानकारी दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को हिरासत में लिया। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।

जांच कर रही पुलिस

इस मामले में SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। हत्या के बाद वह घटनास्थल पर बैठकर गाना गा रहा था। पुलिस जांच में अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच अधिकारी हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments