Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडामर चुकी महिला के खाते में आए 1अरब रुपए:बैंक ने अकाउंट फ्रीज...

मर चुकी महिला के खाते में आए 1अरब रुपए:बैंक ने अकाउंट फ्रीज किया, नोएडा में इनकम टैक्स भी हैरान

नोएडा : मर चुकी महिला के बैंक अकाउंट में 1 अरब से ज्यादा की रकम ट्रांसफर हो गई। बेटे ने जैसे ही इतनी बड़े अमाउंट का मोबाइल पर मैसेज देखा। वह तुरंत कोटक महिंद्रा बैंक में पहुंचा। बैंक कर्मियों ने उसे बताया कि खाते को सीज कर दिया गया है। इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दी गई है।

गायत्री देवी की दो महीने पहले मौत हो गई थी। महिला का बेटा उनके खाते को अटैच कर UPI यूज कर रहा था। 3 अगस्त को उसी खाते में 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ (10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299) रुपए डिपाजिट होने का मैसेज आया। इसके बाद यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। मामला ऊंची दनकौर गांव का है।

इतनी बड़ी रकम देख घबरा गया युवक

गायत्री देवी (मृतक महिला) का बेटा दिलीप (20) बेरोजगार है। उसने बताया कि मां की मौत के बाद से वह उनके बैंक खाते से अटैच UPI का यूज कर रहा था। 3 अगस्त को वह कुछ सामान खरीदने दुकान पर गया तो पेमेंट नहीं हो रहा था। इसी दौरान जब उसने बैलेंस चेक किया तो एक बड़ी रकम खाते में दिखी, जिसके बाद उसके कुछ समझ में नहीं आया।

वो तुरंत कोटक महिंद्रा बैंक की उस ब्रांच में पहुंचा, जहां से यह अकाउंट चल रहा है। बैंक कर्मियों ने उससे कहा कि आप परेशान न हों। हमने खाते को फ्रीज कर दिया है। इसकी जानकारी इनकम टैक्स को भी दे दी है।

इनकम टैक्स और पुलिस जांच में जुटी

दिलीप की मां के खाते में इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर होने की खबर पूरे गांव में फैल गई। ग्रेटर नोएडा पुलिस और आयकर विभाग ने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया। थाना दनकौर पुलिस ने कहा कि NAVI UPI App पर टेक्निकल ग्लिच के चलते इतना बैलेंस दिखा रहा है।

मामले को लेकर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया- पुलिस इस मामले के बाकी बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। इनकम टैक्स विभाग भी इतनी बड़ी रकम के ट्रांसफर होने की जांच में जुटा है। दिलीप, जो हाल ही में अपने माता-पिता को खो चुका है, वह बेरोजगार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments