कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को जर्मन फुटबॉल के दिग्गज एवं आइकन फ्रांज बेकनबाउर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
सुश्री बनर्जी ने ‘एक्स’ पर कहा, “जर्मन फुटबॉल के दिग्गज एवं आइकन फ्रांज बेकनबाउर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। एक विश्व कप विजेता कप्तान और कोच, उन्हें हमेशा खेल की शोभा बढ़ाने वाले महानतम फुटबॉलरों में से एक माना जाएगा।”
उन्होंने कहा, बंगाल और भारत के लाखों फुटबॉल प्रेमी उन्हें याद करेंगे।
सुश्री बनर्जी ने उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के अरबों प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।



