मिट्टी के टीले पर बने थे, छत-दीवारें टूट गईं; लोग बोले- भूकंप जैसा लगा
मथुरा। मथुरा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां गोविंद नगर इलाके में 6 मकान अचानक भरभराकर गिर गए। इसमें 12 से ज्यादा लोग दब गए। हादसे के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हुआ। आसपास के लोगों की सूचना पर नगर निगम, प्रशासन और दमकल की टीम पहुंच गई है। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
रेस्क्यू के दौरान मकान के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसमें एक युवक की पहचान तोताराम (38) पुत्र बजरंग लाल सैनी के रूप में हुई। जबकि सगी बहनों में यशोदा (6 साल) और काव्या (3साल) शामिल है।
बता दें यह सभी मकान एक मिट्टी के टीले पर बने हुए थे। अचानक मिट्?टी धसक गई। इसके बाद एकाएक मकान भरभराकर गिरते चले गए। ज्यादातर मकानों की छत और दीवारें टूट गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा लगा जैसा भूकंप आ गया हो।
पलभर में एक के बाद एक 8 मकान गिर गए। अंदर के लोगों को बाहर भागने तक का वक्त नहीं मिला। अभी मलबे में कितने लोग दबे हैं, इसका सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। अफसरों का कहना है कि फिलहाल मलबा हटाया जा रहा है। जो घर गिर गए हैं, उनके परिवारों में मिसिंग लोगों के बारे में पूछा जा रहा है। हादसा, दोपहर 12 बजे के करीब हुआ। ऐसे में ज्यादातर लोग घरों में ही थे।
मथुरा में 6 मकान अचानक गिरे, 12 लोग दबे : 3 की मौत
RELATED ARTICLES



