Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराजस्थानभीषण गर्मी-लू का अलर्ट, श्रीगंगानगर में टूटा रिकॉर्ड

भीषण गर्मी-लू का अलर्ट, श्रीगंगानगर में टूटा रिकॉर्ड

जयपुर बाड़मेर-जैसलमेर से ज्यादा तपा; 4 दिन बाद 25 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

जयपुर: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप आज भी रहेगा। मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को बीकानेर संभाग में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, जैसलमेर, बाड़मेर में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

बुधवार को श्रीगंगानगर 48 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। बाड़मेर और जैसलमेर से ज्यादा गर्मी जयपुर में रही। श्रीगंगानगर में आज इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।

श्रीगंगानगर में साल 2019 के बाद जून में सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ। 2019 में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 15 जून से एक वेदर सिस्टम एक्टिव हो सकता है।

इसके असर से जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के 25 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। इससे लोगों को तेज गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

चूरू, बीकानेर, कोटा में पारा 45 डिग्री के पार

राजधानी जयपुर में बुधवार को जबरदस्त गर्मी रही। यहां पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बाड़मेर-जैसलमेर से ज्यादा रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.2 और जैसलमेर में 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीगंगानगर में रात का पारा 34.6 डिग्री पर पहुंचा

भीषण गर्मी और लू से लोगों को दिन ही नहीं बल्कि रात में भी राहत नहीं है। श्रीगंगानगर में मंगलवार को सीजन की सबसे गर्म रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में इन दिनों अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है। लेकिन, राज्य के कुछ शहर ऐसे हैं, जहां रात में इससे भी ज्यादा तापमान दर्ज हो रहा है। श्रीगंगानगर, जयपुर, कोटा, दौसा में रात का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments