Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाभारतीय स्टेट बैंक के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर साइबर जागरूकता...

भारतीय स्टेट बैंक के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर साइबर जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन

एसीपी साइबर क्राइम विवेक रंजन राय ने साइबर क्राइम से बचाव हेतु सावधानियों की दी जानकारी

गौतमबुद्ध नगर : भारतीय स्टेट बैंक के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच कलेक्ट्रेट ग्रेटर नोएडा द्वारा साइबर क्राइम को लेकर साइबर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर अधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता, बैंक शाखा कलेक्ट्रेट ग्रेटर नोएडा की मुख्य प्रबंधक शिल्पा देशवाल तथा कलेक्ट्रेट की अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सत्र की शुरुआत में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की उप शाखा प्रबंधक दिव्या महिंद्रा ने बैंक के गौरवशाली इतिहास के बारे में चर्चा की। साइबर जागरूकता सत्र के दौरान एसीपी साइबर क्राइम विवेक रंजन राय ने साइबर धोखाधड़ी में वृद्धि के विभिन्न कारणों, धोखाधड़ी करने वालों द्वारा अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली, धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने के लिए बढ़नी जाने वाली सावधानियों और धोखाधड़ी होने पर की जाने वाली कार्रवाई पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि आज के सत्र में साइबर क्राइम से बचने हेतु बताए गयी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए अपने आप को साइबर क्राइम की घटनाओं से बचाया जा सकता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने साइबर क्राइम विषय पर आधारित जागरूकता सत्र के आयोजन हेतु स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी और साइबर धोखाधड़ी को लेकर अपने अनुभव साझा किये कि किस प्रकार साइबर क्राइम जैसी घटनाओं से अपने आप को सुरक्षित रखा जा सकता है।
भारतीय स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट कंपाउंड ग्रेटर नोएडा शाखा की मुख्य प्रबंधक शिल्पा देशवाल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments