पटना : बिहार में NDA गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद गठबंधन दलों के बीच अंतिम सहमति बन गई है।
सूत्रों के मुताबिक JDU को 102, BJP को 101, LJP (R) को 20, हम को 10 और RLM को 10 सीटें मिली हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।संभावना जताई जा रही है कि जल्द NDA की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की जाएगी। कौन पार्टी किन-किन सीटों पर लड़ेगी इस पर मंथन चल रहा है।
भास्कर ने 2 महीने पहले ही बताया था कि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार भाजपा, जदयू से कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उससे इस पर मुहर भी लग रही है।
2020 विधानसभा चुनाव में NDA में बीजेपी 110 सीटों पर लड़ी, जिसमें से 74 सीटों पर जीत मिली थी। JDU 115 सीटों पर लड़ा था। 43 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार जदयू 102, बीजेपी 101 पर लड़ी थी।
NDA में नीतीश बड़े भाई की भूमिका में
लोकसभा चुनाव में BJP ने 17, JDU ने 16, LJP ने 5 और जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था।
लोकसभा चुनाव में BJP ने JDU से एक सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा में JDU, BJP से एक-दो ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
सूत्रों के अनुसार, JDU 102 और BJP 101 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। चिराग की LJP (R) को 20 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 10-10 सीटें दी जा सकती हैं।
पिछली बार कितनी सीटों पर लडे़
2020 विधानसभा चुनाव में NDA में बीजेपी 110 सीटों पर लड़ी, जिसमें से 74 सीटों पर जीत मिली थी। JDU 115 सीटों पर लड़ा था। 43 सीटों पर जीत मिली थी। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और चार सीटों पर जीत मिली थी। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 4 सीटों पर जीत मिली थी।
दोनों गठबंधन में इस फार्मूले में पार्टी के उम्मीदवार और उसकी ताकत को देखकर सीट एडजस्टमेंट में 5% बदलाव करने की गुंजाइश रखी जाएगी।



