Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर के NTPC सीपत-प्लांट में प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूटा:2 की मौत और 60...

बिलासपुर के NTPC सीपत-प्लांट में प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूटा:2 की मौत और 60 मजदूरों के दबने की सूचना, यूनिट-5 में मेंटेनेंस के दौरान हादसा

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत स्थित NTPC प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां यूनिट-5 में प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म उस समय टूट गया, जब मेंटेनेंस का काम चल रहा था। जिससे प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे मजदूर नीचे गिर गए। हादसे में 2 मजदूरों की मौत की सूचना है।

हादसे में करीब 60 मजदूर के दबे होने की सूचना है। जिनमें 7 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। जबकि, 5 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एनुअल मेंटेनेंस का चल रहा था काम

बताया जा रहा है कि, NTPC प्लांट की यूनिट-5 में वार्षिक मरम्मत (एनुअल मेंटेनेंस) का काम चल रहा था। इसी दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया। जिससे कई मजदूर नीचे गिर गए। घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटना स्थल को घेर लिया है। राहत बचाव कार्य और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, प्लांट प्रबंधन की ओर से हादसे को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि, इससे पहले सरगांव में चिमनी के गिरने से हादसा हुआ था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments