Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराजस्थानबिजनेस वुमन ने सेलिब्रेट किया योग दिवस:स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर लिया...

बिजनेस वुमन ने सेलिब्रेट किया योग दिवस:स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर लिया संकल्प

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एफबीएस महिला समूह ने फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने की एक अनूठी पहल की। इस अवसर पर जयपुर स्थित ‘सॉल्ट स्टूडियो’ में एक विशेष पिलाटेस सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने योग के आधुनिक रूप पिलाटेस को अपनाने की प्रेरणा ली।

एफबीएस की संस्थापक मेघा गुप्ता ने बताया- यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वस्थ भारत की परिकल्पना के अनुरूप योग, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षित एक्सपर्ट चारवी खंडाल की ओर से पिलाटेस की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया, जिनका उद्देश्य मांसपेशियों की मजबूती, लचीलापन और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाना रहा। एफबीएस की सदस्य रश्मि कोटवाला ने कहा- योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है।

वहीं, मुनमुन पोद्दार और राखी खंडेलवाल ने पिलाटेस को योग की आधुनिक शैली बताते हुए इसे महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी बताया, जो घर और ऑफिस की दोहरी जिम्मेदारियों के बीच स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पातीं।

इस मौके पर ग्रीन फीस्ट की चित्रा रावत ने सभी उपस्थितों को हेल्दी मिलेट्स सलाद परोसी, जिससे कार्यक्रम और भी सार्थक बन गया। FBS समूह ने योग दिवस को फन, फ्रेंड्स और फिटनेस की थीम के साथ पूरे उत्साह से मनाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments