Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबाइक बचाने में कार पुलिया तोड़कर खाई में गिरी:तीन युवक घायल

बाइक बचाने में कार पुलिया तोड़कर खाई में गिरी:तीन युवक घायल

हरदोई: हरदोई के बिल्हौर-कटरा हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक बजे सड़क हादसा हुआ। पाली थाना क्षेत्र के कौशिया गांव के पास एक कार बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए खाई में गिर गई।

हादसे में कार सवार सैदापुर गांव के तीन युवक घायल हुए। घायलों की पहचान सुनील शुक्ला, रजनीश भदौरिया और कल्लू भदौरिया के रूप में हुई है। तीनों रूपपुर से हल्लापुर की ओर जा रहे थे।

पाली थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सवायजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। दुर्घटना में कार और पुलिया दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। कार में एयरबैग खुलने से बड़ी जनहानि टल गई।

घटना के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकाला। घायलों में रजनीश और कल्लू की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments