Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबरेली में भाभी की धारदार हथियार से हत्या

बरेली में भाभी की धारदार हथियार से हत्या

जमीन विवाद में देवर ने बेटों संग मिलकर मार डाला, खेत में फेंकी लाश
बरेली। बरेली में शनिवार को महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोप है कि वारदात को देवर और उसके बेटे ने अंजाम दिया।
दोनों में जमीन का विवाद चल रहा था। लाश को खेत में फेंक दिया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। घटनास्थल को सील कर दिया। ये मामला बिथरी चैनपुर के नवदिया हरकिशन गांव का है।

फॉर्म हाउस में काम करती थी महिला
बेटे अरविंद ने बताया-मां हरिप्यारी (58) और पिता रामकुमार मुर्गी फॉर्म हाउस में काम करते हैं। जो घर से 500 मीटर दूर है। 16 मई की रात को मां पापा की पैंट और तम्बाकू लेने के लिए घर आई थी।
लौटते वक्त चाचा रामपाल और उनके बेटों राहुल और प्रियांशु ने हत्या कर दी। सुबह उनका शव खेत में मिला। उनसे जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वो अक्सर घर पर आकर मारने की धमकी देते थे। अब मेरी भी हत्या कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments