Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयबंगलादेश की राजधानी में आग लगने से 44 से अधिक लोगों की...

बंगलादेश की राजधानी में आग लगने से 44 से अधिक लोगों की मौत

ढाका: बंगलादेश की राजधानी ढाका में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

ढाका ट्रिब्यून अखबार ने पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून के हवाले से शुक्रवार को यह खबर दी।

महानिरीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि 44 लोगों की मौत हो गई है और 75 लोगों को आग से बचाया गया है, बचाए गए कुछ लोगों को सुरक्षित घर लौटने से पहले प्राथमिक उपचार दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बचाए गए 75 लोगों में से अग्निशमन कर्मियों ने 42 लोगों को बेहोशी की हालत में इमारत से बाहर निकाला है।

इमारत की पहली मंजिल पर स्थित कच्ची भाई रेस्तरां में गुरूवार को स्थानीय समय रात करीब 9:45 बजे आग लग गई फिर अन्य मंजिलों तक फैल गयी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस और सीमा रक्षकों की सहायता से देश की अग्निशमन सेवा की 13 इकाइयों को आग बुझाने में लगभग 2 घंटे लग गए।

रिपोर्ट में अग्निशामकों के हवाले से कहा गया है कि ज्यादातर लोगों की मौत सात मंजिला इमारत से कूदने या जलने और दम घुटने से हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments