Friday, May 30, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशफ्लैट में लटका मिला बैंककर्मी की पत्नी का शव

फ्लैट में लटका मिला बैंककर्मी की पत्नी का शव

7 साल का मासूम बाहर रोता रहा, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

आगरा / थाना सिकंदरा क्षेत्र के गणपति क्लासिक अपार्टमेंट में बैंक कर्मी की पत्नी का शव मिला। सूचना पर मायके वाले आ गए। मायके वालों ने पति पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असल वजह सामने आएगी।

आगरा के सिकंदरा के गणपति क्लासिक अपार्टमेंट में शुक्रवार को बैंक कर्मचारी की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। कई घंटे बाद सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले पहुंचे तो उन्होंने पति पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया। हंगामा किया। पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है।

अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 210 निवासी राहुल पुंडीर आरबीएल बैंक में कर्मचारी हैं। सोरों कटरा, शाहगंज की दीपा (35) के साथ वर्ष 2016 में शादी हुई थी। सात साल का बेटा नमन है। बेटा सुबह स्कूल गया था।

सुबह 11:30 बजे बेटा घर लौटा तो पिता बैंक जा चुके थे। फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला तो वह रोने लगा। पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंदर देखा तो दीपा का शव फंदे से लटका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पति पर हत्या का आरोप

दोपहर 2 बजे दीपा के मायके वालों को सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल के किसी महिला से संबंध हैं। आए दिन विवाद होता था। एक दिन पहले भी बेटी ने पति से झगड़े की बात बताई थी। पुलिस ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस ने पति को हिरासत में ले रखा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments