Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeहरियाणाफरीदाबाद से भारी वाहनों के दिल्ली जाने पर रोक:12 प्रमुख मार्गों पर...

फरीदाबाद से भारी वाहनों के दिल्ली जाने पर रोक:12 प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात; स्वतंत्रता दिवस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

फरीदाबाद : फरीदाबाद में 15 अगस्त इंडिपेंडेंस डे को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। आज (बुधवार) से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। केवल खाद्य सामग्री , मेडिकल और जरूरत का सामान ले जाने वाले वाहनों को छूट दी गई है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि , आज से शहर में विभिन्न मार्गों से आने वाले भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। इसको लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी को जारी किया है, ताकि कोई भी वाहन चालक कही फंसकर अपना समय खराब ना करे।

एंट्री बंद करने और खुलने का समय

ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आज फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। जिसको लेकर दोपहर 2 बजे तक भारी वाहनों के एंट्री पर रोक है। जिसके बाद 14 अगस्त की रात को 10 बजे से भारी वाहनों की एंट्री को फिर से बंद कर दिया जाएगा। 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे के बाद एंट्री को खोला जाएगा। जिसके बाद भारी वाहन फरीदाबाद में प्रवेश कर पाएंगे।

इन वाहनों को मिली छूट

ट्रैफिक पुलिस के द्व्रारा दूध, फल, सब्ज़ी, खाद्य पदार्थ,दवाइयाँ एवं मेडिकल सप्लाई करने वाले वाहनों को छूट दी गई है। ये वाहन बिना किसी रोक के शहर में आ-जा सकेंगे। इसके अग्निशमन, एंबुलेंस, पुलिस एवं इमरजेंसी सेवा वाहन,पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी ईंधन ले जाने वाले वाहन,सरकारी वाहन को आवागमन में छूट रहेगी ।

इन मार्गों पर लगी रोक

ट्रैफिक पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर, प्रहलादपुर, करणी सिंह शूटिंग रेंज, सूरजकुंड गोल चक्कर, दुर्गा बिल्डर, मीठापुर, मांगर चौकी नाका डेरा फतेहपुर दिल्ली , सेक्टर 30 कट, दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे, सीकरी, एनएच-19 (पलवल रोड),एलसन जेसीबी चौक पर पुलिस तैनात रहेगी। इन मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में अंदर नही आ पाएगा।

दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस

फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस की तैनाती की गई है। यहां से को भी भारी वाहन दिल्ली में प्रवेश नही कर पाएगा। इसको लेकर पुलिस ने बार्डर पर भी नाकाबंदी की है। पुलिस दिल्ली में जाने वाली छोटी गाड़ियों पर भी नजर रखेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments