Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeहरियाणाफरीदाबाद में नेशनल हाईवे बना तालाब:सुबह से हो रही लगातार बारिश

फरीदाबाद में नेशनल हाईवे बना तालाब:सुबह से हो रही लगातार बारिश

फरीदाबाद : फरीदाबाद में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण नेशनल हाईवे हो या फिर सेक्टर की सड़क सभी पर जलभराव हो गया है। फरीदाबाद में पिछले 24 घंटे में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई । फरीदाबाद के अलावा तिगांव में 04 एमएम, बल्लभगढ़ में 22, मोहना में 02, दयालपुर में 24, बडखल में 19 , धौज 11, गौंछी में 29 एमएम बारिश हुई है। लगातार बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। लेकिन सड़कों पर हुए जलभराव ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments