फरीदाबाद : फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के रहने वाले निशानेबाज अनमोल जैन का चयन एशियन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैपिंयनशिप 14 से 30 जुलाई तक कजाकिस्तान में आयोजित होगी।
इस चैंपियनशिप में अनमोल सीनियर वर्ग में इंडिया की तरफ से हिस्सा लेंगे। यहां पर वह 10 मीटर एयर पिस्टल में निशाना लगाएंगे। इससे पहले अनमोल जैन इंटरनेशनल स्तर पर करीब 37 मेडल और नेशनल स्तर पर 167 मेडल जीत चुके हैं।
उनके साथ उनकी टीम में उत्तर प्रदेश के सौरभ चौधरी व हरियाणा के ही आदित्य मालरा हैं। अनमोल फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड टेनक्स शूटिंग रेंज में प्रेक्टिस करते हैं। अनमोल के पिता अशोक जैन एक सीनियर पत्रकार हैं।
कोच बोले- देश के लिए मेडल लाएंगे
अनमोल जैन के कोच राकेश सिंह ने बताया कि कजाकिस्तान में होने वाली इस चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड मेडल जरूर आयेगा। सीनियर वर्ग की टीम बहुत मजबूत है। सभी खिलाड़ी लंबे समय से प्रेक्टिस कर रहे हैं।
अनमोल 10 मीटर एयरपिस्टल में पहले निशाना लगा चुके हैं। अनमोल के अलावा निशानेबाद पलक का भी 10 मीटर एयरपिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में चयन हुआ है, जो उनके लिए बेहद गर्व की बात है।



