Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में बिजली गिरने से पति-पत्नी, 2 बेटियां जिंदा जलीं

प्रयागराज में बिजली गिरने से पति-पत्नी, 2 बेटियां जिंदा जलीं

घर में सो रहे थे, शव कंकाल बन गए; बिजली-हीटस्ट्रोक से 24 की जान गई
उत्तर प्रदेश। प्रयागराज में बिजली गिरने से पति-पत्नी और उनकी दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बच्चियों की उम्र 5 और 3 साल थी। घटना उस वक्त हुई, जब पूरा परिवार घर में सो रहा था। शव इस कदर जल चुके थे कि सिर्फ कंकाल बचे।
पूरे प्रदेश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 17 लोगों की जान जा चुकी है। ललितपुर-प्रयागराज में 4-4, औरैया में 3, हमीरपुर में 2, जालौन, संभल, बिजनौर और महोबा में 1-1 लोगों की जान गई है। इसके अलावा, हीटस्ट्रोक से 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई है। वाराणसी में 4, सोनभद्र, गाजीपुर और मिर्जापुर में 1-1 लोगों की जान गई।
आज सुबह सहारनपुर, गोंडा, इटावा, संभल, बुलंदशहर और बिजनौर में तेज बारिश हुई। लखनऊ में भी सुबह 3 बजे हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 47 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी। वहीं, 18 जिलों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments