Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपेट्रोल पंप पर बैठी महिला को कार ने रौंदा:पहियों के बीच में...

पेट्रोल पंप पर बैठी महिला को कार ने रौंदा:पहियों के बीच में फंसी, 10 मीटर तक कुचलते हुए आगे निकला

आगरा : आगरा में एक कार ने पेट्रोल पंप पर बैठी बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। महिला अपने बेटे के साथ रिश्तेदारी में बाइक से जा रही थी। बेटा पेट्रोल भरवाने के लिए एक पंप पर रूका।

पेट्रोल पंप पर मां को उतार दिया और खुद तेल भरवाने को लाइन में लग गया। बाइक से उतरने के बाद महिला पेट्रोल पंप पर ही नीचे बैठ गईं।

इसी बीच, वहां डीजल भरवाने के बाद एक कार तेजी से मुड़ी और महिला को रौंदते हुए आगे बढ़ने लगी। कार के नीचे आई महिला चिल्लाने लगी।

महिला की चीख सुनकर पेट्रोलपंप कर्मचारी व अन्य लोग दौड़े। कार को रोका। बुजुर्ग कार के नीचे फंसी हुई थीं। लोगों ने मिलकर कार को टांग लिया और उसमें फंसी महिला को बाहर निकाला।

उसी कार से महिला को एक नजदीकी अस्पताल पहुंचवाया। वहां से ट्रामा सेंटर लाया गया। बुजुर्ग की नाजुक स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर से दिल्ली गेट स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया। यहां महिला को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

उधर, मौका पाकर कार लेकर चालक फरार हो गया। यह हादसा 3 सितंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार ड्राइवर को तलाश रही है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

बेटे के साथ रिश्तेदार को देखने जा रही थी महिला

आगरा के हनुमाननगर के जगदीशपुरा के रहने वाले ललित अपनी मां मुन्नी देवी के साथ बुधवार को किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे। वह बाइक पर अपनी मां को लेकर घर से निकले थे।

मारुति एस्टेट चौराहा पर स्थित एस्सार पेट्रोल पंप पर ललित पेट्रोल भरवाने के लिए रूके। वह अपनी मां को पेट्रोल पंप पर ही पास में उतार दिए और खुद पेट्रोल डलवाने के लिए लाइन में लग गए।

ललित की मां, वहीं पेट्रोल पंप पर ही जमीन पर बैठ गईं। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी के अनुसार, 3 सितंबर की सुबह 10.29 मिनट पर एक कार डीजल भरवाने के बाद तेजी से आगे बढ़ती है। सामने जमीन पर बैठी मुन्नी देवी को रौंदते हुए आगे बढ़ जाती है।

मुन्नी देवी की चीख सुनकर पेट्रोलपंप कर्मचारी व अन्य लोगों ने कार को रोका। पेट्रोल पंप पर तेल के लिए लाइन में लगा उनका बेटा भी दौड़ा आया। महिला पिछले पहिया के नीचे फंसी थी। लोगों ने कार को टांगा और फिर उनको किसी तरह से बाहर निकाला।

पेट्रोलपंप कर्मी पवन ने बताया- एक गाड़ी डीजल लेने आई थी। डीजल लिया, पेटीएम से पेमेंट की। जैसे ही चला तो आगे बैठी अम्मा गाड़ी के नीचे आ गई। जब हम लोगों को पता चला तो तुरंत गाड़ी रुकवाई गई। फिर अम्मा को बाहर निकवाया गया।

फौरन ही उसी कार से महिला को नजदीक के एक अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टर्स ने ट्रामा सेंटर ले जाने को कहा। वहां से महिला को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। ट्रॉमा सेंटर के बाद उनको दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में लेकर गए। यहां डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया। उधर, मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर, कार लेकर फरार हो गया।

साड़ी का पल्लू दिखाई दिया तो समझा मेरी ही मां है

पेट्रोल भरवा रहे ललित ने बताया कि पेट्रोल पंप पर मेरी मां साइड से बैठी हुई थी। मैं पेट्रोल डलवा रहा था। इतनी देर एक कार वाला उधर से ही निकला। मेरी माता जी बैठी हुई थी। उनको रौंद दिया। तभी एकदम से हल्ला मचा। मैंने देखा कि ये तो मेरी मां ही कार के नीचे है। हल्का सा साड़ी का पल्लू दिखाई दे रहा था।

मैं गाड़ी छोड़ दौड़ा। मैंने मां को निकलवाया। उसके बाद तुंरत उसी कार से मां को अस्पताल ले गया। वहां पर इलाज चला लेकिन थोड़ी देर में उनको वहां से रेफर कर दिया। हम जब तक बाहर आए, तब तक कार वाला लड़का भाग गया था।

एसीपी लोहामंडी मयंत तिवारी ने बताया- पेट्रोल पंप पर हादसा हुआ है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments