Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराजस्थानपूर्व भाजपा सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लिए

पूर्व भाजपा सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लिए

जौनापुरिया बोले-जो मोदी को गाली देता है, उसे ये लेने का हक नहीं
निवाई। टोंक के पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस ले लिए। जौनापुरिया ने कहा-‘जो मोदी को गाली देता है, उसे ये कंबल लेने का हक ही नहीं है। पूर्व सांसद कंबल बांट रहे थे तभी एक महिला से उसका नाम पूछा। सकुरान खान सुनते ही भडक़ गए, कहा- हट एक तरफ, कंबल यहीं छोड़ दो।
मामला निवाई क्षेत्र के करेड़ा बुजुर्ग गांव में स्थित सीताराम जी मंदिर परिसर में रविवार दोपहर 3: 30 बजे का है। महिलाओं का कहना है कि पूर्व सांसद ने पहले उन्हें कंबल दे दिया। जब पता चला कि वे मुस्लिम हैं तो कंबल वापस ले लिया। वहीं जौनापुरिया ने कहा-यह मेरा पर्सनल कार्यक्रम था, सरकारी स्कीम नहीं थी।

मुस्लिम महिलाओं को देखकर पूर्व सांसद हुए नाराज
जानकारी के करेड़ा बुजुर्ग गांव में स्थित सीताराम जी मंदिर में पूर्व सांसद ने कंबल वितरण कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम में कुछ मुस्लिम महिलाएं भी बैठीं थीं। इस पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया बोले-क्या नाम हे तेरा। महिला ने कहा- सकुरान खान।
इस पर उन्होंने कहा- देखो बात सुनो। जो आप लोग बैठते हैं ना, जो मोदी को गाली देने वाला है, उसे ये कंबल लेने का हक ही नहीं है। चाहे किसी को भी बुरा लगे। सीधी बात है। आप कंबल ले जाओगे तो कहोगे कि बना दिया बेवकूफ। इसलिए आप इधर हटो। कंबल यहीं छोड़ दो।
पूर्व सांसद ने कंबल वितरण को मना कर दिया। भाजपा के स्थानीय नेताओं से कहा- आपको बुलाकर बैठाना है तो बैठाइए, मेरा तो नहीं है। चाहे बुरा मानो चाहे भला मानो। इस दौरान जब जौनापुरिया जाने लगे तो कुछ लोगों ने टोका तो जौनापुरिया बोले-बहस की जरूरत नहीं है। ये सरकारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments