Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराजस्थानपुलिस वैन पलटी, 7 पुलिसकर्मियों समेत 11 घायल:टक्कर के बाद कार में...

पुलिस वैन पलटी, 7 पुलिसकर्मियों समेत 11 घायल:टक्कर के बाद कार में लगी आग, 3 लाख कैश और गोल्ड भी जला

अलवर : दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर सुबह करीब 7 बजे पीछे से कार ने आगे चल रही पुलिस वैन को टक्कर दी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे वह जलकर राख हो गई। वहीं वैन में सवार डीग पुलिस के सभी 7 जवान गंभीर घायल हो गए। वहीं कार में सवार 7 में से चार लोग घायल हुए हैं। वहीं कार में रखे तीन लाख रुपए और सोना भी जलकर राख हो गया।

कार में पति-पत्नी व साली सहित एक ही परिवार के 7 लोग थे। जिनमें से तीन को ज्यादा चोटें लगी हैं, वहीं 3 बच्चों को चोट नहीं आई है। घायलों का जिला अस्पातल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस जवान विकास को अलवर से जयपुर रेफर कर दिया। डीग से पुलिस टीम ​​​​​​एक मुल्जिम को लेने सेलावास दौसा थाने जा रही थी।

जानकारी के अनुसार वैन में पुलिसकर्मी लक्ष्मण सिंह (40), विकास जाट, दुलीचंद (35), लोकेश यादव (30), सरदार सिंह (50) थे। इनकी वैन को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसके कारण वैन पलट गई और कार में आग लग गई। कार पूरी तरह से जल गई। लेकिन कार में सवार लोगों को बाहर निकाल लिया गया। वहीं कार में गुलफाम (30), पत्नी हीना (28) के अलावा इनके चार बच्चे सवार थे। अखलद (10), आहिल (8), विदुदू (6), अब्दुल्ला (4)। गुलफाम की साली साहिल मौजूद थी। ये मुरादाबाद में रहते हैं और जयपुर में रह रहे माता-पति के पास जा रहे थे। अब इनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी। जिसने वैन को पीछे से टक्कर दी है। जिससे चार पुलिसकर्मी सहित आठ लोग हुए घायल हो गए। पहले घायलों को पिनान अस्पताल लेकर जाया गया। वहां से अलवर रेफर कर दिया। दिल्ली से जयपुर जाते समय दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे के चैनल नम्बर 120-500 पर हादसा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments