Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपिता का शव ले जा रहे…बेटे समेत 5 की मौत

पिता का शव ले जा रहे…बेटे समेत 5 की मौत

अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस की टक्कर, लखनऊ से बिहार जा रहे थे
अमेठी जिला। अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह साढ़े पांच बजे पिकअप के पीछे से एम्बुलेंस जा टकराई। एम्बुलेंस की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे थी। हादसे में एम्बुलेंस सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। बेटा दो रिश्तेदारों के साथ एम्बुलेंस से पिता का शव लेकर हरियाणा से बिहार जा रहा था। पिता की भी मौत सड़क हादसे में ही हुई थी।
हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो लोग एम्बुलेंस में फंसे हुए थे। उन्होंने किसी तरह से 4 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन ड्राइवर और आगे की सीट पर बैठा शख्स फंसा रह गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एम्बुलेंस बुरी तरह डैमेज हो गई। ड्राइवर और आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति करीब 20 मिनट तक तड़पते रहे। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और यूपीडा की टीम ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बाकी 4 लोगों को पुलिस ने पास के ष्ट॥ष्ट में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। हादसा एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन संख्या 59.70 के पास हुआ।
हादसे में मरने वालों की पहचान राजकुमार शर्मा, रवि शर्मा, फुलो शर्मा समस्तीपुर बिहार और एम्बुलेंस चालक सरफराज व सहयोगी आबिद निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। इस घटना में शम्भू राय समस्तीपुर बिहार घायल हो गए हैं।

पिता का शव लेकर जा रहा था बेटा
गुड़गांव में राजमिस्त्री का काम करने वाले अशोक कुमार शर्मा की मंगलवार सुबह एक्सीडेंट में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उनका बेटा सतीश कुमार उर्फ राजकुमार दिल्ली से मौके पर पहुंचा। राजकुमार अपने पिता अशोक कुमार का शव लेकर समस्तीपुर के रामभद्रपुर गांव जा रहे थे। साथ में अन्य दो उनके रिश्तेदार थे। सतीश दिल्ली में देवयानी इंटरनेशनल नामक कंपनी में काम करता है, जो फूड सर्विस प्रोवाइड कराती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments