बीकानेर : बीकानेर में पत्नी के तानों से परेशान आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें पत्नी पर परेशान करने और अवैध संबंधों के बारे में लिखा है।
मामला जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र का है। युवक ने 20 अगस्त को जहर पीकर जान दी थी। इसके बाद चचेरे भाई की ओर से अब मामला दर्ज किया है। सुसाइड नोट में पति ने पत्नी के फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी लेने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई ने उसकी पत्नी समेत 4 लोगों पर सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। एफआई में बताया कि मृतक की पत्नी ने फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी ली। इतना ही नहीं शादीशुदा होने के बाद भी खुद को अविवाहित बताते हुए शादी की थी। वो पहले खाजूवाला के सिंचाई विभाग में थी लेकिन अब बाद में हनुमानगढ़ ट्रांसफर करवा लिया।
20 अगस्त को युवक ने स्प्रे पीकर सुसाइड कर लिया था। मृतक के चचेरे भाई का आरोप है कि युवक की पत्नी और उसके भाई, मां व कुछ रिश्तेदार लगातार युवक को फोन करके उकसा रहे थे। धमकी भी दे रहे थे। इसी से परेशान होकर उसने स्प्रे पीकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



