Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeबिहारपटना के तख्त श्री हरमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा-...

पटना के तख्त श्री हरमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- लंगर हॉल में 4 RDX रखे हैं, VVIP-कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालें

पटना : पटना के तख्त श्री हरमंदिर साहिब को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। मेल पर लिखा है, ‘गुरु लंगर कक्ष में 4 RDX रखे हैं। विस्फोट से पहले VVIP और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाले।’

इस धमकी के बाद गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा को को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत गुरुद्वारा परिसर की सघन तलाशी शुरू की।

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से लंगर हॉल सहित पूरे परिसर की बारीकी से जांच की गई। हालांकि कई घंटों की तलाशी के बाद कोई भी विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।

पुलिस ने गुरुद्वारा परिसर की जांच की

चौक थाना प्रभारी मनजीत ठाकुर ने बताया कि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस अब धमकी भरे ईमेल का सोर्स पता लगाने में जुटी है।

थाना प्रभारी ने बताया, ‘सूचना मिलने के बाद पूरे गुरुद्वारा परिसर की पुलिस और बम निरोधक दस्ते की ओर से गहराई से जांच की गई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मेल किसने और कहां से भेजा था।’

प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह का कहना है, ‘यह किसी शरारती तत्व की ओर से भेजा गया फर्जी ईमेल लग रहा है। हमने प्रशासन को सूचना दे दी है।’

फिलहाल पूरे गुरुद्वारा परिसर में हाई अलर्ट जारी है। मेल कहां से आया था ये पुलिस पता कर रही है, लेकिन ये फेक लग रहा है। लोग रोज आते हैं और हम चाहते हैं कि और बड़ी संख्या में लोग आए। धमकी मिलने की घटना की मैं निंदा करता हूं।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments