Saturday, May 31, 2025
spot_img
Homeपंजाबपंजाब में भ्रष्टाचार केस में आप विधायक गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार केस में आप विधायक गिरफ्तार

घर पर सुबह से विजिलेंस रेड जारी; नोटिस भिजवा सेटिंग कर वसूली के आरोप में एफआईआर
जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम ने सुबह 8.45 बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड की। जिस वक्त विजिलेंस टीम पहुंची, विधायक अरोड़ा कहीं जा रहे थे।
विजिलेंस ने घर के नजदीक मंदिर के मोड़ से उन्हें हिरासत में लिया था। इसके बाद टीम उन्हें घर में ले गई। जिसके बाद अंदर छानबीन की गई। पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस की रेड अभी जारी है। जानकारी के अनुसार विधायक के समधी राजू मदान के घर भी विजिलेंस की एक टीम पहुंची थी, हालांकि टीम को वहां से कुछ नहीं मिला।
विधायक का केस कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए एटीपी से जुड़ा हुआ है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।
अरोड़ा पर एक्शन की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी।
आप नेता एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी आहलूवालिया ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि रमन अरोड़ा के वकील ने कहा कि विधायक के घर पर रेड पड़ी है उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।
हैरानी की बात है कि 4 दिन पहले विधानसभा की नई कमेटियां गठित की गई थीं। इसमें रमन अरोड़ा को भी पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments