Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeपंजाबपंजाब में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत

पंजाब में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत

मलबे में दबे 33 वर्कर निकाले, 40 काम करते थे; बारूद और केमिकल बरामद
मुक्तसर। पंजाब के मुक्तसर में गुरुवार देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। 5 वर्करों की मौत हो गई। मलबे से 33 लोगों को निकाला गया है। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। घायलों को बठिंडा एम्स में भेजा गया है।
फैक्ट्री में कुल 40 लोग काम करते थे। घायल वर्कर उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। घटना सिंघेवाला गांव में रात 1.30 बजे हुई।
यहां काम करने वाले वर्कर अरुण ने बताया कि हम रात की शिफ्ट के बाद सो रहे थे, तभी अचानक धमाका हुआ और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्ट्री 2 मंजिला थी। पहली मंजिल पर कुछ कमरे बने हुए थे। फैक्ट्री में ही सभी वर्करों के रहने की व्यवस्था की गई थी। मौके से बारूद और केमिकल मिला है

पटाखा फैक्ट्री चलाने की नहीं थी अनुमति
डीसी अभिजीत कपलीश ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री को प्रशासन की तरफ से चलाने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। प्रशासन की अभी पहली जिम्मेदारी जख्मियों का बेहतर इलाज करवाना है। फैक्ट्री की इन्क्वायरी करने के बाद आरोपियों पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।

धमाके के वक्त कुछ वर्कर काम कर रहे थे
मुक्तसर के एसएसपी अखिल चौधरी ने कहा कि सुबह पुलिस को सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि यहां दो सेटअप किए हुए थे। एक तरफ पटाखे बनाए जा रहे थे, दूसरी तरफ उन्हें पैक किया जा रहा था। रात को पटाखों में आग लगी और धमाका हुआ। इससे बिल्डिंग गिर गई। तब कुछ वर्कर काम कर रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments